बारिश में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है रोड, अधिक बारिश में चलना हो जाता है मुश्किल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बारिश में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है रोड, अधिक बारिश में चलना हो जाता है मुश्किल | New India Times

ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला पहली पारी मंदिर से लेकर मुख्य मार्ग सड़क है जो कि ध्यान नहीं देने के चलते आज तक उचित व्यवस्था नहीं बनाई गई जिसके कारण बारिश का पानी रोड पर बहता है. स्थानीय निवासी ने बताया कि रोड पर बारिश के पानी आने के कारण कई बार घरों में भी आ जाता है जिसके कारण बारिश में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय निवासियों द्वारा रोड के आजू-बाजू नाली बनाने की मांग की गई है जिससे कि लोगों को चलने में सुविधा मिल सके. कई वर्षों से ऐसी जर्जर अवस्था में तब्दील है सड़क जुन्नारदेव सहित आसपास के कई क्षेत्रों में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा रोड, जनता के लिए रोड बन रही मुसीबत, गिर पड़कर लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे फिर भी जिम्मेदार ध्यान देकर निराकरण करने से पीछे हैं. क्या ऐसे ही सड़कों से आवागमन करने को मजबूर रहेंगे राहगीर या जिम्मेदार ध्यान देकर करेंगे निराकरण? चुनाव आने के समय चुनावी दावे जोरों पर करते हैं प्रत्याशी लेकिन चुनाव जीतने के बाद ध्यान नहीं दिया जाता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article