पत्रकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा कोई मुझे मारना चाहता है | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा कोई मुझे मारना चाहता है | New India Times

माफियाओं के खिलाफ लगातार कलम चलाने वाले निड़र जाबांज़ पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी होती है लेकिन वारदात के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता जग जाहिर है तभीतो आपराधिक तत्वों के हौसलें बुलंद हो जाते हैं।

पत्रकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा कोई मुझे मारना चाहता है | New India Times

हाल ही में ज़िले के बड़े पत्रकार के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से शीशा तोड़ दिया तो निकटवर्ती राज्य राजस्थान के गाँव मोहकमपुरा के पत्रकार जगदीश पिता जगमालसिंह चावड़ा को बिना नम्बर की काली पल्सर पर आये कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने थांदला कुशलगढ़ मार्ग पर खजूरी पूल के निकट गाड़ी रोककर जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरे लहजे में कहा आज तेरा अंतिम दिन है बस आगे आ अकेले में मिल पिस्टल से उडा देंगे।

इस तरह की पत्रकारों को मिलने वाली धमकी आम बात है. पहले भी ज़िले के कई पत्रकारों को ऐसी धमकी मिल चुकी है यहाँ तक कि कुछ पत्रकारों पर कातिलाना हमले तक हो चुके हैं।

यह सब दृश्य घटित होने पर भी पुलिस महकमा शायद बदमाशों व माफियाओं के हाथों कठपुतली बना नजर आ रहा है तभी अभी तक अपराधी तक पुलिस नहीं पहुँच पा रही है।

युवा पत्रकार ने पाटन व थांदला में अपने पिता के साथ आकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन देते हुए सुरक्षा की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि झाबुआ ज़िले के पीड़ित पत्रकार एम एल परमार एक समाचार पत्र के मालिक होकर यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश भर की खबरों को प्रकाशित करते हैं, वहीं राजस्थान के युवा पत्रकार आरएसएस विचारधारा का होकर विगत 15 वर्षों से निर्भीक पत्रकारिता कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article