भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची, 3 को रखा होल्ड पर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची, 3 को रखा होल्ड पर | New India Times

भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार बुरहानपुर के 48 में से 45 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची घोषित की गई है।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची, 3 को रखा होल्ड पर | New India Times

पार्टी के संयोजक एवं सह संयोजक द्वारा तीन अल्प संख्यक वार्डों को होल्ड पर रखा गया है, वार्ड नंबर 24 चंद्रकला वार्ड नंबर 29 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड और वार्ड नंबर 30 मोमिनपुरा शामिल है। भाजपा के संयोजक एवं सह संयोजक द्वारा पार्टी की रणनीति के तहत इन वार्डों को होल्ड कर अल्पसंख्यक सीटों पर टक्कर देने वाले और अच्छे प्रत्याशी की खोज की प्रत्याशा में इन तीनों वार्डों को रोका गया है।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची, 3 को रखा होल्ड पर | New India Times
विज्ञापन

अवलोकन करने से पता चलता है कि पार्टी में इस बार शेर मुस्लिम महिलाओं को और छह पुरुष प्रत्याशियों को इस प्रकार एक दर्जन प्रत्याशियों को टिकट दिया है,वही बहुसंख्यकों तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो 23 बहुसंख्यक उम्मीदवारों को पार्टी में मैदान में उतारा है जिसमें 17 पुरुष वर्ग के और महिला वर्ग की 16 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। जारी सूची का अवलोकन करने से पता चलता है कि इस बार कई सीनियर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस बार अवसर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article