देश में हिटलरी शासन का दौर, दबाया जा रहा है लोकतंत्र का गला: अजय रघुवंशी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देश में हिटलरी शासन का दौर, दबाया जा रहा है लोकतंत्र का गला: अजय रघुवंशी | New India Times

आज देश इस दौर से गुज़र रहा है कि यहाँ सच की आवाज़ उठाने पर उसके खिलाफ प्रकरण बना दिये जाते हैं, उसके खिलाफ गैर कानूनी कार्यवाही की जाती है, लोकतंत्र का इतना बुरा हाल इस देश ने अंग्रेजी शासन में भी नहीं देखा होगा।

देश में हिटलरी शासन का दौर, दबाया जा रहा है लोकतंत्र का गला: अजय रघुवंशी | New India Times
विज्ञापन

उक्त आरोप लगाते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईडी और सीबीआई को अपना गुलाम बना रखा है। सरकारी संस्थाओं के माध्यम से विपक्ष को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जिला कांग्रेस ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम देते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी को बेवजह परेशान किया जा रहा है पूरा देश उसकी निंदा कर रहा है तथा ऐसी कार्यवाही तत्काल बन्द ना होने पर पूरे देश के कार्यकर्ता सड़क पर आकर इस अत्याचारी सरकार की मुखालिफत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी, गौरी दिनेश शर्मा, महापौर प्रत्याशी श्रीमती शहनाज अंसारी, श्रीमती हर्ष देवड़ा, शाह परवेज़ सलामत, सरिता राजेश भगत, ज़ाकिरा शाहीन, अकील औलिया, इकराम अंसारी, मुशर्रफ खान, मुन्ना यादव, अनिता यादव, ईस्माइल अंसारी, अरुण महाराज, राजेश पवार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article