मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय अंतर्गत घाना उमरी में एक किसान के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उसके 3 एकड़ में लगी हुई गन्ने की खोडवा पौधे को रिश्तेदार के द्वारा आग लगा दी गई और नुकसान पहुंचाया गया। किसान ने सुबह जाकर जब खेत में देखा तो चारों तरफ राख दिखी। जिसमें तकरीबन दो लाख रुपए की हानि कृषक को हुई है। इस मामले की नवेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत में अपराध क्रमांक 093/22 धारा 294, 323, 506, 352, 34 की गई है। किसान ने बताया कि रिश्तेदार उस जमीन पर अपना कब्जा जमाना चाह रहे हैं। उक्त भूमि पुश्तैनी है जिसका बंटवारा पूर्व में किया गया लेकिन अब चाचा के बच्चे इस बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे हैं। यह जमीन हमारी है। इसमें कई सालों से खेती किसानी करके जीवन यापन करते आ रहे है। लेकिन रिश्तेदार मन ही मन बुराई रखकर हमारा नुकसान करने पर आगे हैं अचानक आग लगा दी जिससे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
