पीतांबरा भक्त मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा दतिया वाले स्वामी की मनाई गई पुण्यतिथि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पीतांबरा भक्त मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा दतिया वाले स्वामी की मनाई गई पुण्यतिथि | New India Times

पीतांबरा भक्त मंडल द्वारा दतिया वाले स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि धौलपुर गंगाबाई की बगीची पर धूमधाम से मनाई गई, महंत हनुमान दास एवं हरिओम शास्त्री द्वारा विधि-विधान पूर्वक स्वामी जी महाराज एवं पीतांबरा माई की पूजा अर्चना की गई सभी भक्तजनों द्वारा गुरु जी महाराज और चंदन तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर पूजन किया गया स्वामिअस्टक, बगलामुखी चालीसा एवं बगलामुखी माई की आरती गाकर मनाई, महिला मंडल द्वारा मंगल गीत एवं भजन गाए गए कार्यक्रम में कालीचरण शर्मा बताया की गुरुजी का धौलपुर से विशेष लगाव रहा है और उन्होंने धौलपुर में विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना कर धौलपुर की भूमि को पावन किया है, भक्त मंडल के चंद्रकांत सक्सेना ने बताया कि धौलपुर में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि गुरुजी से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए थे उन पर गुरु जी की असीम कृपा हैं, धौलपुर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए दतिया जाते हैं इस कार्यक्रम में धौलपुर के प्रमुख अधिकारी सुश्री भारती भारद्वाज, तहसीलदार भगवत प्रसाद त्यागी प्रमुख नागरिक जिला अध्यक्ष भाजपा श्रवण कुमार वर्मा, अधिवक्ता अतुल भार्गव, प्रशांत हुन्दावल, हरी निवास शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी प्राप्त इस अवसर पर भक्त मंडल के जगदीश प्रसाद अश्विनी श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, पवन गोयल, मुकेश सक्सेना, राम कुमार दुबे, ब्रजमोहन कुलश्रेष्ठ, राजबहादुर सिसोदिया, संजीव गुप्ता, अजय राठौर, सचिन जादौन, रवि शिवहरे, राजू पाराशर, हेमंत लोधा, मोहित अग्रवाल लोकेंद्र सिंह केदार सिंह, प्रहलाद सिंह,राकेश लोधा, श्याम आदि लोग उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article