पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किसानों की मांग अनुसार कराया विद्युत प्रदाय का समय | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किसानों की मांग अनुसार कराया विद्युत प्रदाय का समय | New India Times

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की पहल पर अब किसानों को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जिले में किसानों को विद्युत प्रदाय उनकी मांग अनुसार किया जाएगा।
ज्ञात हो कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसान उपभोक्ताओं को विद्युत प्रदाय हेतु विद्युत फीडर को तीन ग्रुप ए, बी और सी ग्रुप में विभाजित किया गया है। इसमें सी ग्रुप को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली दी जा रही थी। जिससे क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने अपनी समस्याओं से पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस को अवगत कराने पर श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। जिसके परिणामस्वरूप अब सी ग्रुप के किसान बिजली उपभोक्ताओं को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली प्रदाय की जाएगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article