मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष रियाज़ फारुक़ खोकर ने बताया कि बुरहानपुर इकाई द्वारा आज पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष रियाज़ फारूक़ खोकर ने बताया कि आज से 9 वर्ष पूर्व आदमी पार्टी पार्टी का जन्म 26 नवंबर को हुआ था। इस उपलक्ष में आज पार्टी पदाधिकारियों द्वारा शासकीय ज़िला चिकित्सालय में फल वितरण कर भर्ती मरीजों के हालचाल जाने। इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
