परामर्श दाताओं की समझाइश के बाद पत्नी को सद्व्यवहार का वचन देकर मनाया पति ने | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परामर्श दाताओं की समझाइश के बाद पत्नी को सद्व्यवहार का वचन देकर मनाया पति ने | New India Times

परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाने पर पति को तलब कर शराब पीने के बाद घर में विवाद नहीं करने व पत्नी के साथ सद्व्यवहार पूर्वक जीवन निर्वाह करने की समझाइश देने के बाद दोनों के बीच वार्ता कराई गई फलस्वरूप दोनों के बीच अंततः समझौता हो गया और वो अपने घर में कोई विवाद पैदा नहीं करने के लिए सहमत हो गए.
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा ने पेश किए गए पांच मामलों की सुनवाई कर दो प्रकरणों में समझौते की संभावना नहीं होने से पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किए जबकि शेष प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत होने से पक्षकारों को समझाइश देकर विचार विमर्श के लिए समय प्रदान किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article