प्रशासन गांव संग अभियान के अंतर्गत चल रहे शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रशासन गांव संग अभियान के अंतर्गत चल रहे शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले: डीएम | New India Times

जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल धौलपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत निनोखर में आयोजित प्रशासन गांव संग अभियान 2021 के अंतर्गत चल रहे शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में पहुंचकर ग्रामीणो से अपेक्षा की कि अधिक से अधिक ग्रामवासी शिविर में अपने काम मौके पर ही कराकर उसका लाभ लें। शिविर में जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं में मौके पर ही लाभान्वित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति ही ले और आमजन इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामवासियों को अधिक से अधिक लाभ मिले उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे इसका विशेष ध्यान रखा जायें, जिससे कि आमजन को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द लाभ मिले। उन्होंने शिविर में पट्टों के वितरण, खाता विभाजन, पालनहार योजना, कोरोना टीकाकरण की प्रथम व द्वितीय डोज के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में 114 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया, 5 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए एवं एक शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र व 108 लोगों को शिविर में ही पट्टे जारी किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में 24 जॉब कार्ड एवं 191 का मोबाइल अपडेशन व 13 का आधार सीडिंग का कार्य किया गया। शिविर के दौरान जिला कलेक्टर ने किसान को छिडक़ाब करने वाली मशीन सौंपी जिसे पाकर किसान ने प्रशासन एवं सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी रमेश को शिविर में ही किश्त की राशि सौंपी जिससे रमेश ने सरकार की खुले मन से सराहना की। इसके साथ साथ गांव वालों की अतिक्रमण, पानी, बिजली आदि की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में एसडीएम धौलपुर भारती भारद्वाज, तहसीलदार भगवत शरण त्यागी, बीडीओ राजेश लवानिया, ग्राम विकास अधिकारी नवीन मित्तल, जेईएन बनवारी लाल गुर्जर, समाज सेवक बीरी सिंह कुशवाह, ग्राम पंचायत सरपंच निनोखर बिजेंद्र सिंह कुशवाह, वार्डपंच जनवेद भारती सहित अन्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article