अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा पूर्व मंत्री पी सी शर्मा एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों के विरुद्ध दशहरा उत्सव मंच पर की गई टिपण्णी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वार्ड 41 अध्यक्ष मोहम्मद शावर के नेतुर्त्व में बोगदा पुल पर उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वार्ड 41अध्यक्ष मोहम्मद शावर ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि भोपाल के अंदर जब कोविड का दौर चल रहा था, लोग आक्सीजन के लिए परेशान हो रहे थे तो उस वक़्त आप कहाँ थीं? आप भोपाल की सांसद बन तो गईं लेकिन जनता की फिकर आप को नहीं है। आप जिस भी कार्यक्रम में जाएंगी कांग्रेस के कार्यकर्ता आप को काले झंडे दिखाएंगे। आप को तत्काल माफी मांगीनी चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आप ने माफी नहीं मांगी तो अगला आंदोलन आप के बंगले के सामने होगा जिसकी जवाबदही ज़िला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की होगी।

इस पुतला दहन के दौरान नज़ीर खान, राजा जावेद, आसिफ़ खान, राशिद खान, अंकित साहू, साबिया, नज़ीर, आदिल कुरैशी, सादिक खान, आरिफ खान, मोहन खटीक, अमजद अली, फ़हीम खान, अरविंद मिश्रा, सुनील शुक्ला, मो ज़ुबैर, अली शमीम खान, इशरत बानो, फ़िरोज़ा बेग़म, जुनैद खान, आकिब खान आदि सभी क्षेत्र के नागरिक एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
