आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ेगा मानवाधिकार संगठन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ेगा मानवाधिकार संगठन | New India Times

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन जिला कार्यकारणी धौलपुर की बैठक प्रदेश महासचिव पूर्व प्रधान मीनाक्षी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश महासचिव श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि समाज को नशे से मुक्ति दिलाने, समाज में रोजगार पैदा करने, समाज में शिक्षा के स्तर को सुधारने, व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने, समाज में कुरीतियों को मिटाने, अंधविश्वास को मिटाने, गरीब शोषित वर्ग में जागृति लाने पर जोर दिया और संगठन के सदस्यों को सामीजिक सरोकार कार्य करने, समाज सेवा करने की सलाह भी दी। जिले में कोई पीड़ित है या किसी का शोषण हो रहा है तो उसकी मानवाधिकार सुरक्षा संघ की ओर से हर सम्भव मदद की जाएगी और अधिकारियों से मिल कर समाधान करवाया जाएगा, नशे खिलाफ लोगों को जागृति किया जाएगा। और कहा कि आगामी दिनों में सैपऊ, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा, सरमथुरा में बैठक कर ब्लॉक कार्यकारणी का बैठक कर विस्तार किया जाएगा।
इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष लकी राना, महिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कहा कि समाज उत्थान हेतु प्रयास करने को कहा, और संगठन शोषित वर्ग के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत भी किया गया इस अवसर मानवाआधिकार सुरक्षा संगठन के जिले विस्तार पर चर्चा भी की गई। इस अवसर विक्रम चौधरी, विनोद चाहर, गौरव सिंघल, आकाश पचौरी, भीकम सिंह,रामदिनेश शर्मा,मांगीलाल प्रजापति, फारूख खान एडवोकेट, अभिषेक दुवे, अजीत सिंह परमार, पवन शर्मा उपस्थित थे।

धौलपुर युसूफ खान ब्यूरो

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article