वृक्ष ही असली मायने में प्रकृति के सृजन के प्रतीक हैं: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वृक्ष ही असली मायने में प्रकृति के सृजन के प्रतीक हैं: डीएम | New India Times

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0’ का आयोजन नेहरू युवा केंद्र धौलपुर में हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर राकेश कुमार जयसवाल ने नेहरू युवा केन्द्र में 1 बरगद एवं 1 वेलपत्र का पौधा लगाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पेड़ और पौधों के कारण ही हम इस धरती पर जीवित हैं।पेड़ हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। इसके अलावा पेड़ों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। वृक्षारोपण के कई फायदे हैं। उनके द्वारा मिलने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं, को अवशोषित करना, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करना और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करना शामिल है।लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।इस अवसर पर उन्होंने बरगदमेन के नाम से मशहूर शिक्षक नरेंद्र यादव की 1 हजार पेड़ लगाने की मुहिम की सराहना की और उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि वृक्ष लगाने हेतु सही जगह का चुनाव किया जाए ताकि वृक्ष सुरक्षित रह सके। कहा जाता है कि एक बेलपत्र लगाना तीन जन्मों के पाप का नाश कर सकता है। पेड़ असली मायने में प्रकृति के सृजन का प्रतीक है।वृक्षारोपण के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, सीडीईओ मुकेश गर्ग, नेहरू युवा समन्वयक दिवाकर भाटी, एडीईओ बीरी सिंह, व्याख्याता भगवान सिंह मीना, स्काउट सचिव मनोज कुमार शर्मा, गांधी दर्शन समिति के सहसंयोजक धर्मेंद्र शर्मा, बालकल्याण समिति के ब्रजेश मुखरिया, लेखाकार गजेंद्र सिंह डागुर सहित राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड, एनसीसी एवं जिला युवा कल्याण विभाग सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article