जिला कलेक्टर ने धौलपुर पंचायत समिति एवं मनियां तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर ने धौलपुर पंचायत समिति एवं मनियां तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

धौलपुर पंचायत समिति में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने पहुंच औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पंचायत समिति के विकास कार्योंं को लेकर विकास अधिकारी से चर्चा की। वहीं विकास कार्यों की जांच के दौरान विकास अधिकारी से किये जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने नरेगा के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी की। प्रशासन गांवों के संग अभियान में जनता को राहत मिले इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाये। गांव में शिविरों को लेकर सरपंच, पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में आम जनता को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां नियमों को लेकर अगर अड़चन आ रही है तो वहां सरकार के निर्देशानुसार नियमों में संशोधन करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को राहत प्रदान करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कसकर तैयारियां दुरस्त रखें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इसे मिशन मोड में लें और तैयारियों को दुरस्त रखें।उन्होंने कहा कि जिलों ने कोरोना काल में कई प्रकार के नवाचार कर अन्य जिलों को सीख दी है उसी प्रकार इस अभियान को भी प्राथमिकता से लेकर नवाचार करें जिससे आमजन को ज्यादा से ज्यादा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि 19 विभाग आम जनता को राहत देने के लिए पुरजोर तैयारियां कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे हुए है।उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने और खुले स्थान पर शिविर आयोजन करने को कहा। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम तय है तथा ई-पंचायत सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाटा संग्रहण का जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने अभियान के तहत गैर खातोदारों को खातेदारी अधिकार देने तथा अभियान के पूर्व शिविर के माध्यम से वृद्धावस्था व अन्य पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के चिह्नीकरण आदि के संबंध में सुझाव दिए। पेराफेरी की पंचायतों में आ रही पट्टों की समस्याओं को लेकर आबादी जमीन पर बसे लोगों को पट्टे प्रशासन गांवों के संग शिविर में दिए जाए। इसके संबंध में फाइलिंग का कार्य पूर्ण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त रखें।भुगतान की स्थिति, आवासीय भूमि का चिन्हीकरण, प्रशासन गांव संग अभियान 2021 की तैयारियों के बारे में जानकारी, लोगों को व्यापक प्रचार प्रसार के संबंध में जानकारी, हेल्प डेस्क की स्थापना के बारे में जिनका नरेगा भुगतान नहीं हुआ है उनके बैंक खातों के विवरण ठीक करवाने, जियो टैगिंग करवाने की स्थिति, गैर खातेदारी से खातेदारी, नामांतरण, बंटबारा, 136 में रिकॉर्ड अशुद्धि, आबादी विस्तार, 251में रास्ते, करीबी रास्ते, अतिक्रमण, सब सेंटर्स पशुपालन केंद्र, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य विभागों हेतु भूमि आवंटन, कैम्पों के आयोजन को लेकर तैयारी की समीक्षा, पट्टे जारी करना, पेमाईश करवाना सहित अन्य पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम सभाओं का आयोजन 20 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा जिसमें कैम्पों के आयोजन के संबंध में जानकारी की जाए। उन्होंने गैर खातेदारी से खातेदारी व सेटलमेंट से पूर्व की स्थिति के बारे में जाना और आवश्यक निर्देश दिए। आवंटी गैर खातेदार और बंदोबस्ती खातेदार के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार और रविवार को प्रशासन गांव संग अभियान के संबंध में बैठकों का आयोजन कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करें एवं कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। तहसीलदार धौलपुर भगवत शरण त्यागी, तहसीलदार मनियां हरिओम गर्ग, अतिरिक्त विकास अधिकारी धौलपुर अशोक कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, राजस्व विभाग के राजकुमार शर्मा, रामेश्वर, सुरेंद्र दीक्षित, सरपंच मनियां, टांडा, पटवारी, एलडीसी सहित अन्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article