राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधायक पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में हजारों किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने देवरी नगर की मुख्य सड़़क से जनाक्रोश रैली निकालकर बढती हुई मंहगाई व किसानों की खरीफ सीजन की नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राहत राशि उपलब्ध कराने सहित विभिन्न 24 सूत्रीय मांगों के संबंध में रैली व सभा आयोजित कर मांग पत्र प्रस्तुत किया। उपरोक्त मांग पत्र महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश भोपाल को स्थानीय एस.डी.एम. के माध्यम से प्रेषित किया गया है। साथ ही 24 सूत्रीय मांगों में कुछ मांगें स्थानीय स्तर की हैं जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने संबंधित एस.डी.एम.को अवगत कराया एवं समय—सीमा में निराकरण करने की मांग की है। एस.डी.एम. देवरी द्वारा क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव की उपरोक्त मांगो को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने की बात कहीं। किसान जनाक्रोश रैली स्थानीय नगर पालिका चौाराहे से शुरु हुई जो मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील परिसर पहुची जहॉ जनसभा के परिवर्तित हुई। जनसभा को क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व युवा नेताओं से संबोधित की।

ज्ञापन अन्तर्गत उल्लेख किया गया है कि खरीफ सीजन की सोयावीन, उडद, मूंग, मक्का, धान, सहित अन्य फसलें अल्पवर्षा व पीलामोजेक सहित अन्य कीटो के प्रकोप से नष्ट हो चुकी है जिसका सर्वे कराते हुए मुआवजा राशि दी जाये, मक्का व धान को समर्थन मूल्य पर खरीदने हेतु केन्द्र खोले जायें, बढती हुई मंहगाई पर रोक लगाई जाये, तीनों कृषि कानून रद्द किए जाये, प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि शीघ्र प्रदाय की जाये, प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र व्यक्ति को लाभ दिया जाये, क्षेत्र में अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए सूखाग्रस्त घोषित किया जाये, नगर की जलावर्धन योजना के अन्तर्गत कनेक्शन के वंचित नगरवासियों को नल कनेक्शन दिये जाये एवं कनेक्शन के नाम पर ली जा रहे अतिरिक्त राशि को कम किया जाये, देवरी नगर के भू-राजस्व रिकार्ड को कम्प्यूटर में दर्ज किया जाये सहित अन्य मांगों का उल्लेख किया गया है।
