जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की ज़िला एवं शहर भोपाल की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की ज़िला एवं शहर भोपाल की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन | New India Times

जमीअत उलमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून की अध्यक्षता में ज़िला भोपाल एवं शहर भोपाल की कार्यकारिणी का पुनः गठन को लेकर बरकतुल्लाह स्कूल भवन गांधी नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें ज़िला भोपाल एवं शहर भोपाल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महा सचिव, सचिव के पद के लिए चुनाव किया गया। इस चुनवा में सर्व सम्मति से ज़िला भोपाल का अध्यक्ष हाफ़िज़ इस्माईल बेग, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हनीफ, मौलना मुदस्सिर, डॉक्टर हाफिज निज़ामुद्दीन एवं महा सचिव मुजाहिद मोहम्मद खान को चुना गया। इसके इलावा शहर समिति में मौलना मोहम्मद यासिर को शहर भोपाल अध्यक्ष, चुना गया.

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की ज़िला एवं शहर भोपाल की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन | New India Times

इस मौके पर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के ज़रिए की जा रही कोमी एवं मिल्ली खिदमात पर रोशनी डाली और सभी ज़िला और शहर के पदाधिकारियों को ब्लाक वार्ड , तहसील एवं गाँव स्तर पर जमीअत को मजबूत करने के निर्देश दिए ।बैठक में ज़िला भोपाल एवं शहर भोपाल की पूरी यूनिट का गठन किया गया।साथ ही साथ सचिव, कोष अध्यक्ष आदि का भी चुनाव किया गया।यह चुनाव जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून,मोहम्मद कलीम एडवोकेट, मुफ़्ती मोहम्मद सईद,हाफ़िज़ अंसार,हाजी मोहम्मद इमरान,हाफिज साजिद अहमद,मुफ़्ती मोहम्मद अंज़र हुसेन,मौलाना क़ासिम रहमानी आदि की उपस्थिति में चुनाव सम्पन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article