स्थानीय पुलिस ने नंदुरबार भालेर में हत्या के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, नंदुरबार/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

स्थानीय पुलिस ने नंदुरबार भालेर में हत्या के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

स्थानीय अपराध अनुसंधान शाखा ने गुरुवार की देर शाम एक अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोप में तीन संदिग्ध हत्यारों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति का शव 26 जुलाई को सुबह लगभग 8 बजे नंदुरबार तालुका के भालेर में सरकारी आश्रम स्कूल के पास खेत में मिला था. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी थी. पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय पवार, उपाधीक्षक संभागीय पुलिस अधिकारी सचिन हिरे, स्थानीय अपराध शाखा और नंदुरबार तालुका पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने तुरंत मौके का दौरा किया. शवों का निरीक्षण किया पैंट पहने अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. मारपीट और चोटों के निशान भी थे. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने अपराध का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए.

पुलिस को शव की शिनाख्त करने किसी भी तरह के सबूत जिससे घटनास्थल पर मृतक की पहचान हो सके, मोबाइल, सीसीटीवी, चश्मदीद और अन्य सामान नहीं मिला था साथ ही चूंकि अपराध रात के अंधेरे में हुआ था, पुलिस के लिए मुख्य चुनौती अपराध को उजागर करना और मृतक की पहचान करना और साथ ही अपराधियों को धर दबोचना था.

स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया. मौके से पास के रेलवे ट्रैक और भालेर से नंदुरबार रेलवे स्टेशन तक पैदल तलाशी अभियान चलाया गया. नंदुरबार रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. वारदात को अंजाम देने के चार दिन बाद भी दस्ते कामयाब नहीं हो रहे थे. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 जुलाई की रात में भीका गेदल पाटिल, निवासी भालेर ने रात 9 बजे से 9:30 बजे के बीच प्रकाश हीरामन पाटिल और मुकेश गैंदल पाटिल मोटरसाइकिल से नंदुरबार जा रहे थे तभी एक अज्ञात युवक ने भालेर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गाली गलौज की और प्लास्टिक के पाइप से मारने की कोशिश की और तीनों ने युवक को लकड़ी के डंडे और पत्थर से पीटा. अज्ञात मृतक व्यक्ति ने भी विरोध किया और तीनों आरोपियों के कब्जे से फरार हो गया और छात्रावास के बगल स्थित खेत में चला गया तीनों ने उसका पीछा किया और छात्रावास के बगल में खेत में पकड़ कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान दीपक सुकरा उराव निवासी शिमन लेन, मथुरा, बागान, मथुरा टी गार्डन ता.जि. अलिपुरदुआर जलपैगुडी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई. तीनों अपराधियों ने हत्या का अपराध पुलिस के सामने कबूल किया है. मामले की अगली जांच पड़ताल के लिए तीनों अपराधियों को तहसील पुलिस के हवाले किया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article