मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने शनिवार को बुरहानपुर आकर शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सैयद इकरमुल्लाह बुखारी से उनके निवास पर पहुंच कर मुलाकात करके ऑपरेशन के बाद के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उनके साथ मध्य्प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, सैय्यद जूज़र अली, शायर शऊर आशना आदि शरीक थे। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से बात करते हुए शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सैय्यद इकरामुल्लाह बुखारी ने इख्लास के साथ ज़िन्दगी गुज़ारने की नसीहत की। आपने कहा पिछले डेढ़ साल से जो हालात बन रहे हैं, वो हम सभी के सामने है इसलिये हम अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी समझें, आपने कौमी ख़िदमत के लिये अपने आपको तैयार करने और भरपूर जज़्बे के साथ कौम में फैली बुराइयों को हरम्यार पर खत्म किये जाने के लिये कमर कसकर लड़ने की बात कही, आपसी इख़्तिलाफ़ मिटाकर कौम को तरक्की की राह पर ले जाने, ज़रूरतमंदों की मदद और नेक दिली के साथ उनकी ख़िदमत किये जाने की बात कही. आपने आलम ए इंसानियत को कोरोना वबा से निजात दिलाने और मुल्क ए हिंदुस्तान को दोबारा तरक्की की राह पर आने साथ ही खुशहाली से लोग अपनी ज़िंदगी बसर करें इसके लिये दुआ भी की. मुलाकात करने गए साथियों की आपने हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि ज़िन्दगी में कैसा भी वक्त आये हमें अपने चेहरे पर ज़रा भी शिकन नहीं लानी है बल्कि हँसकर और डटकर हर मुश्किल का सामना करें। संस्था के पदाधिकारियों ने हजरत के स्वास्थ्य की मंगल कामना के साथ अल्लाह से उनके दीर्घायु की प्रार्थना की।
