जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण वर्षों से लोग बड़े-बड़े गड्ढे एवं जर्जर रोड से आवागमन करने को हैं मजबूर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण वर्षों से लोग बड़े-बड़े गड्ढे एवं जर्जर रोड से आवागमन करने को हैं मजबूर | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 मेन रोड से प्राथमिक शाला स्कूल आंगनवाड़ी को यह मार्ग जाता है कई वर्षों से जर्जर एवं बदहाल सड़क से लोग काफी परेशान हैं. बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है, बारिश के समय पूरा पानी रोड के ऊपर से बहता हुआ मकानों में भर जाता है. बड़े-बड़े गड्ढे एवं बाजू में नाली नहीं होने के कारण तेज़ बारिश में पानी सीधे गड्ढों से उतरकर मकानों के अंदर चला जाता है. वार्ड वासियों द्वारा इस मार्ग को बनाने की मांग की गई है जिसमें मुकेश बचले, राजा विमल सहित ग्राम वासी शामिल हैं. अब ग्राम वासियों की मांग पर जिम्मेदारों को ध्यान देते हुए निराकरण करने की आवश्यकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article