जनपद सदस्य गौरव सिंह ने ग्राम पंचायत पालाचौरई में अस्थाई राशन पात्रता पर्ची का हितग्राहियों को किया वितरण, प्रति व्यक्ति को 5 माह का इकट्ठा मिल रहा है निःशुल्क राशन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद सदस्य गौरव सिंह ने ग्राम पंचायत पालाचौरई में अस्थाई राशन पात्रता पर्ची का हितग्राहियों को किया वितरण, प्रति व्यक्ति को 5 माह का इकट्ठा मिल रहा है निःशुल्क राशन | New India Times

सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत आपदा खाद्यान्न राहत अस्थाई पर्ची का वितरण ग्राम पंचायत पालाचौरई कार्यालय में जनपद सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान गौरव सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा राशन कार्ड एवं राशन पात्रता पर्ची ना होने के बावजूद भी ऐसे व्यक्ति जो कि गरीब परिस्थिति के हैं एवं कोरोना काल में लगाए गए लाॅकडाउन की वजह से उनकी स्थिति और भी दयनीय हो चुकी है ऐसे लोगों के लिए सरकार के द्वारा अस्थाई राशन पात्रता पर्ची प्रदान की गई है जिससे कि ऐसे परिवारों को 5 माह का राशन सरकारी अनाज दुकान के द्वारा निःशुल्क वितरण किया जा रहा है ताकि इस मिलने वाले राशन से उनके परिवार को  राहत प्रदान की जा सके। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पालाचौरई में 68 लोगों को आस्थाई राशन पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। इस दौरान पालाचौरई जनपद सदस्य एवं भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, सचिव राजेश सोरठ, रोजगार सहायक राजकुमार डेहरिया, लिपिक अनुराग शर्मा, गयास अहमद सिद्दीकी, पारस खंगार, कमलेश पवार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article