पेट्रोल-डीजल व अन्य की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

पेट्रोल-डीजल व अन्य की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती किमतो के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर कल राजस्थान भर में जगह जगह पेट्रोल पम्पों के सामने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जयपुर में हुए प्रदर्शन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आम कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

पेट्रोल-डीजल व अन्य की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गए हैं। एक तरफ आम आदमी कोविड और आमदनी कम होने से परेशान है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार महंगाई से उसके लिए और मुश्किल पैदा कर रही है। केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को लगातार कम कर रही है जिसमें राज्यों को हिस्सा मिलता था लेकिन स्पेशल एक्साइज ड्यूटी एवं एडिशनल एक्साइज ड्यूटी जिसमें राज्यों को हिस्सा नहीं मिलता, लगातार बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है। केन्द्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल-डीजल के टैक्स से ही हो रही है।
जब केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर आम आदमी को राहत देनी चाहिए थी तब इस साल के बजट में इन पर एक नया सेस लगा दिया। इससे ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ गए हैं जिससे सभी चीजों पर महंगाई बढ़ रही है। आम आदमी मोदी सरकार द्वारा बुने गए इस महंगाई के जाल से बुरी तरह तंग आ चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article