देवरी कोविड केयर सेंटर का मंत्री गोपाल भार्गव ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं और देवरी-केसली कोविड सेंटर एवं अस्पतालों में समस्याओं के निराकरण करने का दिया आश्वासन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी कोविड केयर सेंटर का मंत्री गोपाल भार्गव ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं और देवरी-केसली कोविड सेंटर एवं अस्पतालों में समस्याओं के निराकरण करने का दिया आश्वासन | New India Times

कोविड महामारी की समस्या से लड़ने के लिए मध्यप्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव जिनको कोविड महामारी का जिला प्रभारी एवं मध्यप्रदेश का ऑक्सीजन व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है ने शुक्रवार को सागर जिले की देवरी तहसील के कोविड सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां पर भर्ती मरीजों से मिले व डॉक्टरों से सेन्टर व अस्पताल में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली जिसका शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया व कोविड सेन्टर में हो रही स्टाफ की कमी को लेकर दो बार्ड वॉय व दो स्टाफ नर्स की अस्थायी भर्ती करने का आदेश वीएमओ को दिया गया. लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि देवरी विधायक हर्ष यादव द्वारा लगातार मुख्यमंत्री जी को पत्राचार के माध्यम से व फोन लगाकर मुख्यमंत्री को देवरी की हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया गया था जिस बात को मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता लेकर जिले के कोविड मंत्री व जिले के आला अधिकारियो को निर्देश दिये कि देवरी में भी ध्यान देकर स्वास्थ सुविधा की सभी व्यवस्थायें कराई जाये व वहां का अन्य क्षेत्रों जैसे लगातार मानीटिरिंग कर निरीक्षण किये जायें जिसको लेकर दो तीन दिन से जिले के तीन बडे अधिकारी अपर कलेक्टर एडिशनल एसपी व जिला पंचायत सीईओ दौरा कर चुके है दिन शुक्रवार को मंत्री गोपाल भार्गव के देवरी कोविड सेंटर का दौरा करने पर देवरी विधायक हर्ष यादव ने धन्यवाद दिया एवं मांग की आपके क्षेत्र से लगा देवरी क्षेत्र है मंत्री जी से निवेदन है कि राजनीति से हटके जनहित मै देवरी क्षेत्र के देवरी केसली के कोविड सेन्टर व अस्पतालो मै स्वास्थ सुविधाये शीघ्र उपलब्ध कराने का निवेदन किया जिससे क्षेत्र के कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजो को सर्व सुबिधा के साथ उपचार उपलब्ध हो सके और उनकी जान बचाई जा सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article