विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कान्संट्रेटर वितरित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कान्संट्रेटर वितरित | New India Times

कोरोना संकमण काल में सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीजन की पड़ रही हैं, पूरे मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं लेकिन छिंदवाड़ा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं सांसद नकुलनाथ जी द्वारा लगातार ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाने के लिए प्रयास किये जा रहें हैं। उनके द्वारा लगातार ऑक्सीजन टेंकर विभिन्न स्रोतों से छिंदवाड़ा पहुंचाये जा रहे हैं, इसके अलावा उनके द्वारा बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर भी जिले के लिए प्रदाय किये गए हैं। वहीं अगर जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के नेतृत्व में जुन्नारदेव विधानसभा में लगभग 150 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं तथा इन सिलेंडरों की रिफिलिंग की भी सुनील उईके द्वारा स्वयं ही व्यवस्था तैयार की गई है।

अब ऐसे मरीज जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं वे शहरी क्षेत्र के अस्पताल तक पहुँचने तक उन्हें ऑक्सीजन की कमी न हो और कोई भी जनहानि न हो इस दिशा में प्रयास करते हुए सुनील उईके ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन उपलब्ध कराना प्रारंभ किया है। इसी क्रम में प्रारंभिक चरण में 10 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन जिला प्रशासन से प्राप्त कर 6 मशीन तामिया क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई थी तथा आज 4 मशीने डुंगरिया, हिरदागढ़, भतोड़िया और रामपुर के स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई गईं हैं। अब इन क्षेत्रों में यदि कोई मरीज आता है तो उसे तत्काल ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई जा सकेगी, जिससे की बड़े अस्पताल पहुंचने तक उसकी जान बच सके। आज डुंगरिया, हिरदागढ़, भतोड़िया और रामपुर में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन उपलब्ध कराते समय सुनील पाल, सुनील वर्मा, दशरथ रावतिया, पप्पू बत्रा, दुर्गा यदुवंशी, राजेश मिगलानी, विजय सूर्यवंशी, सिम्मी लाल परतेती, गुड्डा राय, सुनील यदुवंशी नोखे साहू, नीटू गांधी पप्पू विश्वकर्मा, सोनू डेहरिया सुरजन नर्रे, मुकेश धुर्व के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article