आसानी से पा सकते हैं कोरोना महामारी पर काबू: दीपक यादव. अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने की गरीबों की हर सम्भव सहायता करने की अपील | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

आसानी से पा सकते हैं कोरोना महामारी पर काबू: दीपक यादव. अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने की गरीबों की हर सम्भव सहायता करने की अपील | New India Times

प्रसिद्ध समाजसेवी और अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव ने लोगों से कहा है कि हम भारतीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर आसानी से कोरोना महामारी पर काबू पा सकते हैं। कहा कि अगर हम दृढ़ संकल्प होकर देश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें तो कोरोना महामारी को कुछ महीनों में ही देश से समाप्त कर सकते हैं। दीपक यादव ने कहा कि देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। काफी संख्या में लोग इस महामारी में बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे लोगों की सहायता करने की अपील की जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, दवाईयाॅं खरीदने के लिये पैसा नहीं हैं, अस्पतालों तक पहुंचने के लिये साधन नहीं है। उन्होंने कोरोना महामारी के संकटकाल में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीड़िया, सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये लोग इस महामारी में जिस प्रकार अपने कार्य प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने उन सभी एनजीओ का भी शुक्रिया अदा किया जो महामारी से पीड़ित लोगों की विभिन्न माध्यमों से सहायता कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की भी तारीफ की जिनकी वजह से लोगों को इस महामारी में भी खाने के लिये सब्जियां और अनाज उपलब्ध हो पा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि महामारी इस देश से आसानी से समाप्त हो सकती है, अगर वह मास्क का इस्तेमाल करें, आपस में दो गज की दूरी बनाये रखें, समय-समय पर हाथों को धोते रहें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article