पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के “मैं कोरोना वालेंटीयर” अभियान में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के साथ समाज को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से इस अभियान के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद के कोराना वालेंटयर्स को किट में परिचय-पत्र, कैप, मास्क, टीर्शट, मुख्यमंत्रीजी का संदेश एवं गमछा का वितरण किया गया. वितरण के पूर्व सभी को आवश्यक कार्य हेतु जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात उन्हें कोराना योद्वाओं की तरह कार्य करने की शपथ दिलाई गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड तिरला के कोरोना वालेंटियर्स को थाना प्रभारी तिरला रणजीत सिंह बघेल के द्वारा किट का वितरण किया गया। वही उन्हें कोराना योद्वाओं की तरह कार्य करने की शपथ दिलाई गई है।

इसी तरह जनपत पंचायत बदनावर में जनअभियान परिषद के कॉरोना वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया विश्व मे फैली कोविड-19 महामारी रोग के रोकथाम के लिए कोरोना वालियन्टरो का प्रशिक्षण व कोरोना किट वितरण कर शपथ दिलाई गई। जनपत पंचयात C.E O तीजा पवार मैडम व A.D.O शांताराम जी पाटीदार, द्वारा कोराना वॉलेंटियर्स को समझाइश दी गई कि जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को सामाजिक डिस्टेंसन का पालन करना, दो गज कि दूरी बनाना, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को समझाईश देना, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें, बार- बार साबुन से हाथ धोना, कई गतिविधियों का उल्लेख किया गया व प्रशिक्षण आयोजन व कोरोना किट वितरण किए गए। जिसमें उपस्थित जन अभियान परिषद के BC सुशीला मेडा मेडम व कोराना वालेंटियर, बालाराम चौहान, जितेंद्र बैरागी, श्रवण राठौर, मुकेश चौहान, जसवंत परिहार, चंचल नहार, सुभाष गिरवाल, अमन मालवीय, राजेश मालवीय, शिवा सिगार जितेंद्र शर्मा, तूफानसिंह बालोदा आदि उपस्थिति रहे।
