मेघनगर के मुस्लिम समाज ने पेश की इंसानियत की मिसाल, स्थानीय लोगों के कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल होने से इंकार पर मुस्लिम समाज के लोगों ने किया अंतिम संस्कार | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के मुस्लिम समाज ने पेश की इंसानियत की मिसाल, स्थानीय लोगों के कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल होने से इंकार पर मुस्लिम समाज के लोगों ने किया अंतिम संस्कार | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला मे कालू लाल चंद बोथरा का कोरोना से देहांत हो जाने पर कोरोना की बिमारी के डर से थांदला के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हुए. स्वर्गीय कालू बोथरा की लड़की अभिभाषक कविता बोथरा के द्वारा मुस्लिम समाज मेघनगर को इसकी सूचना दी गई जिस पर अभिभाषक मोहम्मद निसार शेरानी, हाजी सिद्दीक (बिल्ला), हाजी फारुख भाई दुर्वेश, हाजी याकूब भाई दुर्वेश, मौलाना ताहिर दुर्गेश, हाफिज इमरान आदि मेघनगर से थांदला पहुंचे और स्वर्गीय कालू जी बोथरा के शव को उनके निवास स्थान से लेकर मुक्तिधाम पहुंचे और वहां जाकर अंतिम संस्कार किया! इस नेक काम के लिए मेघनगर मुस्लिम समाज की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article