संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

होली के अवसर पर सक्रिय समाज सेवक संगठन ने परिधि हॉस्पिटल के साथ मिलकर 2 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर 27 व 28 मार्च 2021 को आयोजित किया गया. यह शिविर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक लगाया गया जिसमें हॉस्पिटल के द्वारा 50 रुपये में साल भर के लिए मुफ्त परामर्श प्रदान करने की सुविधा का कार्ड बनाकर दिया गया. वहाँ इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा (फिजिशियन), डॉ. गौरव त्रिपाठी (फिजियोथेरेपी विभाग), डॉ. राघवेंद्र यादव (सर्जरी विभाग), डॉ. विशाल विसारिया (आर्थोपेडिक विभाग), डॉ. सपन गुप्ता (नवजात शिशु एवं बाल रोग विभाग), डॉ. पूनम त्रिपाठी (पी. टी., न्यूरोलॉजी विभाग), इसके अलावा डॉ. सुजॉय विजय विक्रम सिंह, मनीष पाठक (मार्केटिंग हेड) ने कैम्प के आयोजन, संचालन एवं प्रचार कर कैम्प को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में सहयोग प्रदान किया. करोना काल में इस सेवा भावना को हमारी संगठन की तरफ से सम्मान प्रदान कर हर्ष अनुभव किया गया. इस अवसर पर संगठन से वैभव अग्रवाल, प्रवीण पवार, दीप्ति सांघी, रचना अग्रवाल, रीता गर्ग, सीमा जी आदि अन्य संगठन के सदस्य मौजूद रहे साथ ही होली की शाम को हमारे सक्रिय समाज सेवक संगठन द्वारा होली पूजन कर होली खुला बाल आश्रय, टैगोर भवन, घोसी पूरा इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने आश्रम के बच्चों के साथ मिलकर वहाँ होली बनाई, पूजन किया, बच्चों को रंग लगाकर व उन्हें मीठा नमकीन खिलाकर होली का त्यौहार मनाया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज भदौरिया (अध्यक्ष जन सेवा समिति), बंटी शर्मा, मनोज चौरसिया, अनिता ओड़िया, रचना अग्रवाल, ब्रज किशोर गुप्ता, रीता गर्ग आदि सदस्य मौजूद रहे. यह कार्यक्रम इंजी माधव जाधव जी के सहयोग से सम्पन्न हुआ. यह जानकारी संगठन की अध्यक्ष शिल्पी सांघी जी के द्वारा प्रदान की गई.
