अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम द्वारा कुछ समय पूर्व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर ऑन लाइन आवेदन करवाया गया था।लेकिन अचानक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। जिससे अभ्यार्थियों को आर्थिक नुकसान हुआ। इसी नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुतीश कुमार ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉक्टर अभिजीत देशमुख को ज्ञापन सौंप कर रिक्त पदों पर पुनः भर्ती करने की मांग की गई।

चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुतीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा रिक्त पदो पर भर्ती करने हेतु ऑनलाइन आवेदन बुलवाये थे अभ्यर्थियों के आवेदन करने के बाद एनएचएम द्वारा भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया जिससे अभ्यार्थियों को आर्थिक नुकसान हुआ.
सतीश कुमार ने बताया कि नर्सिंग छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के पदों पर पुनः भर्ती करने की प्रकिया करवाई जाये जिससे नर्सिंग के अनुभवी अभ्यर्थियों को रोजगार मिले.
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉक्टर अभिजीत देशमुख ने तत्काल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से बात कर जल्द से जल्द भर्ती पुनः करने की बात की मंत्री ने डॉ. देशमुख को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही सीएचओ की भर्ती प्रारंभ करेंगे.
