गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

होमवर्क पूरा ना करने की सजा में टीचर ने बच्चे की इस कदर पिटाई कर दी कि उसके कान का पर्दा ही फट गया। परिजनों ने जब इसकी शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य से की तो उन्होंने कहा मार नहीं पड़ेगी तो क्या पूजा किया जाएगा। मामला डिवाइन पब्लिक स्कूल वर्धा वीरा दोस्तपुर रोड दसवीं का छात्र ओम प्रकाश पुत्र हरिश्चंद्र मौर्या ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर स्कूल अध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मासूम स्टूडेंट पिटाई से इस कदर सहमा हुआ है की ज्यादा कुछ बताने की हालात में नहीं है।
अंबेडकर नगर जिले में एकबार फिर अध्यापक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। वैसे तो अध्यापकों को विद्यार्थियों के साथ मारपीट की अनुमति ही नहीं है. बावजूद इसके अक्सर ऐसे अध्यापक सामने आते रहते हैं जो अपनी फ्रस्ट्रेशन अपने विद्यार्थियों पर निकालते हैं और उनके साथ गुरु की तरह नहीं, बल्कि हैवान की तरह पेश आते हैं.डिवाइन पब्लिक स्कूल दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ओम प्रकाश की अध्यापक ने इतनी सख्त पिटाई कर दी कि छात्र का कान का पर्दा ही फट गया। छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत भी की, लेकिन स्कूल प्रशासन ने परिजनों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें टरका दिया. इसके बाद परिजनों को अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.
दर्ज शिकायत के अनुसार, छात्र का आरोप है कि 29 जनवरी 2021 को स्कूल द्वारा होमवर्क मिला था होमवर्क पूरा ना होने के कारण अध्यापक अपने स्टूडेंट ओम प्रकाश के सिर पर जोर जोर से मारने लगे बच्चा बार-बार हाथ जोड़कर निवेदन करता रहा, कल होमवर्क पूरा हो जाएगा मगर जब ओमप्रकाश के कान से खून बहना चालू हुआ तो अध्यापक ने उसे छोड़ दिया कान से सुनाई देना भी बंद हो गया, ओम प्रकाश स्कूल से छुट्टी लेकर घर आने लगा तो स्कूल प्रशासन द्वारा धमकाया गया कि अगर तुमने कहीं शिकायत की तो जान से मार डालूंगा अध्यापक के ऐसे कृत्य को देखकर सब दंग रह गए और बच्चों में दहशत का माहौल है।
