'तांडव' वेब सीरिज के निर्माताओं पर हिंदू महासभा ने कराई नामजद एफआईआर | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

'तांडव' वेब सीरिज के निर्माताओं पर हिंदू महासभा ने कराई नामजद एफआईआर | New India Times

वेब सीरिज ‘तांडव’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ग्वालियर के क्राइम ब्रांच थाना में भी तांडव वेब सीरिज के निर्माता, निर्देशक व लेखक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा (हिमस) द्वारा यह एफआईआर बुधवार को दर्ज कराई गई है।
भारतीय दंड विधान 153-ए, 505 (1), 505 (2) की धाराओं में मामला दर्ज किया है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रड्यूसर हिमांशू कृष्ण मेहरा एवं लेखक गौरव सोलंकी को नामजद आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में हिमस ने लिखाया है कि वेब सीरिज के प्रथम एपीसोड के 17वें मिनट में हिंदू देवता को भद्दे ढंग से प्रस्तुत किया गया है साथ ही उसमें हिंदू देवता को निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग करते हुए चित्रित किया गया है। वहीं फिल्म के 22 वें मिनट में जातिगत विद्वेश फैलाने वाले संवाद हैं। फिल्म में महिलाओं को भी खासा अपमानित किया गया है।

थाने पहुंची सैंकड़ों की भीड़, जताया आक्रोश

तांडव फिल्म को लेकर ग्वालियर के तमाम हिंदूवादी संगठनों में खासा आक्रोश है। क्राइम ब्रांच थाने में भी करीब 100 लोग तांडव के प्रति आक्रोश व्यक्त करने पहुंचे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. जयवीर भारद्वाज और विनोद जोशी के नेतृत्व में हिंदूवादी कार्यकर्ता एसपी अमित सांघी को आवेदन देने पहुंचे। इस दौरान चेतावनी दी गई की लगातार हिंदू धर्म, संस्कृति के खिलाफ अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है। यदि शासन गंभीरता से कार्रवाई नहीं करेगा, तो हिंदू संगठन इसका जवाब देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article