गोंडा में मेडिकल छात्र का अपहरण कर मांगी गयी 70 लाख की फिरौती | New India Times

मोहम्मद फहीम, गोंडा (यूपी), NIT:

गोंडा में मेडिकल छात्र का अपहरण कर मांगी गयी 70 लाख की फिरौती | New India Times

नगर कोतवाली के हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र के अपहरण और 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर अपहृर्ताओं ने छात्र के पिता को फोन कर 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी है और इसके लिए 22 जनवरी तक की तारीख मुकर्रर की है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने छात्र की बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। वहीं कॉलेज प्रशासन से भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article