राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जप्त की अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जप्त की अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब | New India Times

विशेष अभियान के तहत अबैध शराब के बिरुद्ध सागर पुलिस कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में रविवार को थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम समनापुर आफतगंज में राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा देवरी क्षेत्र अंतर्गत सभी थानो मै अबैध शराब बिक्री व अबैध शराब बनाने वालो पर कार्यवाही की गई जिसमें विशेष रूप से देवरी एसडीएम राजेन्द्र कुमार पटेल व एसडीओपी पूजा शर्मा, नायब तहसीलदार महाराजपुर रघुनंदन चतुर्वेदी तथा अन्य राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमे एक आरोपी संतोष पिता धोकल कुचबंधिया उम्र 28 वर्ष निवासी आफत गंज समनापुर के पास से 60 लीटर कच्ची शराब कीमती 6000 रुपये जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा 250 डिब्बा में मिली 3750 लीटर महुआ लहान कीमती करीब 37500 रुपये को नष्ट कराया गया साथ ही शराब बनाने के उपकरण तथा भठ्ठी आदि को नष्ट किया गया।

राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जप्त की अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब | New India Times

साथ ही केसली थाना अंतर्गत अशोक पिता हरिओम भदोरिया उम्र 26 वर्ष निवासी आफतगंज नन्ही देवरी के यहां 58 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई वही गौरझामर थाना अंतर्गत गौरझामर नायब तहसीलदार सुजाता विश्वकर्मा व थाना प्रभारी गौरझामर अरबिंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अर्जुन पिता शिवसिंह लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी जैतपुरडोमा के यहां से 14 पाव लाल मसाला कीमती 1400 रुपया ब्रजेश बिल्थरे पिता संतोष बीजासेन मोहल्ला गौरझामर के यहा तीन पेटी नग 150 लाल मसाला , चंदा पति इमरत साहू गाधी चौक गौरझामर के यहां दो पेटी नग 100 लाल मसाला धनीराम पिता यशवंत पटेल निवासी ग्राम सुजानपुर के यहां एक पेटी नग 50 प्लेन मसाला की अबैध शराब जप्त की गई जानकारी के अनुसार महुआ एवं अन्य जहरीले पदार्थ मिलाकर अवैध शराब का निर्माण किया जाता था जिसकी बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध शराब जप्त की गई। अबैध शराब बिक्री पर आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगीl

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article