हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

त्योहारों को देखते आज पुलिस अधीक्षक अमित सिंघजी ने पुलिस बल के साथ हुजरात कोतवाली क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायज़ा लेने के साथ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के पैदल भ्रमण समय-समय पर निकाले जाएंगे ताकि त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख बाज़ारो में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
