संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नई शुरुआत सोशल फाउंडेशन की अध्यक्षा अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव ने बताया की हमारा प्रयास रहेगा हम उनकी थोड़ी मदद कर सकें जो सड़क के किनारे एवं फुटपाथ पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, संस्था ऐसे जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े, खाने का समान पहुंचा रही है। नई शुरुआत सोशल फाउंडेशन द्वारा दीन दयाल नगर, झोपड़ जग्गी स्टेशन, फूल बाग, गुडा गुड़ी का नाका इत्यादि जगह पर समान वितरित किया जा रहा है। हिंदू त्यौहार दिवाली के अवसर पर बच्चों को फुलझड़ी, बिस्किट, नमकीन इत्यादि समान संस्था परिवार द्वारा दिया जा रहा है ताकि उन बच्चों को भी त्योहार पर उनके चेहरे पर खुशी ला सकें, संस्था परिवार के संरक्षक शैलेंद्र प्रजापति, एलएन मिश्रा, अधिवक्ता रश्मि पाराशर, अधिवक्ता निशा दीक्षित, अधिवक्ता कविता सारस्वत, सिद्धार्थ राणा, माया बाथम, रवि प्रजापति, सौरभ श्रीवास्तव, अंश श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव आदि सभी के सहयोग द्वारा यह कार्य संभव हो पा रहा है। नई शुरुआत सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव ने संस्था परिवार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है एवं सभी को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
