सीएचसी के उपकेन्द्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सीएचसी के उपकेन्द्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम | New India Times

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार आज दिनाँक 10 सितंबर 2020 दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर जनपद खीरी के 8 उपकेंद्रों कटौली लौकही मल्लापुर, बेंती सहदेव दुर्गापुर पड़री सिरसी जैथरा समेसा ओर लाखुन में से 4 उपकेंद्रों पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 4 उपकेन्द्रों कटौली, बेंती सहदेव, लौकाही मल्लापुर और दुर्गापुर पड़री में यह कार्यक्रम आज मनाया गया। बचे हुए चार उपकेन्द्रों लाखुन, समेसा, सिरसी और जैथरा में यह कार्यक्रम 11 सितंबर 20 को मनाया जाएगा।

सीएचसी के उपकेन्द्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर /खमरिया के अधीक्षक डॉ बी के स्नेही ने बताया कि शासन के आदेश पर इस बार उपकेंद्र स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया गया।अभी तक यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मनाया जाता था।इस दौरान उस उपकेंद्र की ए0 एन 0एम 0 पीयर एडुकेटर ओर आशाये ओर संगिनी अपने अपने उपकेंद्रों पर उपस्थित रही।हर उपकेंद्र पर अच्छा काम करने वाले पांच-पांच पीयर एडुकेटर को स्टील के टिफिन लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रत्येक ए 0एन0 एम 0 द्वारा उपकेंद्र पर एकत्रित पीयर एडुकेटर आशाओ ओर संगिनियो को कुपोषण एनेमिया ओर मासिकधर्म के संबंध में विस्तार से बताया गया।एनीमिया माहवारी ओर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी पोस्टर पम्पलेटस भी बांटे गए ओर उनके बजन लंबाई खून की जांच की गई और उनको पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल ओर एनेमिया रोकने की दवा आयरन और सेनेट्री पैडस आदि बांटे गए।इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग डॉ आर बी गुप्ता आर के एस के कार्यक्रम की श्रीमती आराधना श्रीवास्तव अर्श काउन्सलर ओर बीपीएम राहुल कुमार द्वारा की गई।कटौली में रामा राय और सुशीला गुप्ता बेंती सहदेव में संगीता मौर्य ओर सबिता सरोज लौकाही मल्लापुर में सरिता पाठक,सोनी कुशवाह ओर दुर्गापुर पड़री में पूनम जयसवाल ओर रागिनी जयसवाल ए एन एम ओर समस्त आशाओ ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को आज पूर्ण सफल बनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article