पूर्व केबिनैट मंत्री और कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पूर्व केबिनैट मंत्री और कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव | New India Times

कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सागर जिले की देवरी विधानसभा से कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है।

पूर्व केबिनैट मंत्री और कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव | New India Times

विधायक हर्ष यादव ने बताया कि उन्होंने परिवार सहित जांच कराई थी उन्हें हल्का बुखार भी था। विधायक के ग्राम निवास रसेना में प्रशासन पहुंचा जिस दौरान बिधायक को रसेना से 108 गाड़ी के माध्यम से वीएमसी सागर भेजा गया वहाँ से विधायक को चिरायु अस्पताल भोपाल इलाज के लिये ले जाया गया। ग्राम रसेना में उनके परिवार वालों को देवरी प्रशासन द्वारा कोरोनटाईन किया गया है।

पूर्व केबिनैट मंत्री और कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव | New India Times

विधायक हर्ष यादव ने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अपने समर्थकों एवं अन्य आमजन से अपील करते हुए कहा कि जो लोग एक सप्ताह में मेरे संपर्क में आये हों वह अपनी जांच अवश्य करायें जिससे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें एवं इस कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचें।
सागर जिले में कोरोना का कहर जारी है। नेता अधिकारी भी इसकी चपेट में हैं। इसके पहले देवरी के भाजपा के पूर्व विधायक भानू राणा एवं एक भाजपा पूर्व पार्षद तथा देवरी नगरपालिका उपाध्यक्ष पति अनंत राम रजक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी जो कि स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 739 मरीज निकल चुके हैं व 37 की मौत हो चुकी है व देवरी तहसील में अब तक 12 मरीज पॉजीटिव निकल चुके हैं जिनमे 11 मरीज ठीक हो चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article