अमित शाह के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और तमिलनाडु के गवर्नर भी हुए कोरोना पॉजिटिव | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

अमित शाह के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और तमिलनाडु के गवर्नर भी हुए कोरोना पॉजिटिव | New India Times

गृह मंत्री अमित शाह के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और राज्पाल के भी कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर आ रही है। दोनों ने ट्वीट करके इसकी सूचना दी है। स्वतन्त्र देव ने ट्वीट पर बताया की मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई, जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा लें।‬ डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करें। तमिलनाडु के गवर्नर कोरोना बनवारीलाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय को कोरोना है, योगेंद्र उपाध्याय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। योगेंद्र कुछ दिन पहले बीजेपी के मुख्य सचेतक बने थे। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक बनने के बाद आगरा पहुंचने पर भव्य स्वागत कराया था। गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत हुआ था जतब विधायक जी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहां कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article