प्राथमिक विद्यालय खिरकन में किया गया वृक्षारोपण | New India Times

अरशद आब्दी, बयूरो चीफ, झाँसी (यूपी), NIT:

प्राथमिक विद्यालय खिरकन में किया गया वृक्षारोपण | New India Times

झांसी जनपद के प्राथमिक विद्यालय खिरकन में वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक अब्दुल नोमान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आज 25 करोड़ पौधों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमन्त्री के आह्वान पर समस्त जनपद के विभिन्न विभागों के सहयोग से लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास किया गया। खिरकन के विद्यालय प्रांगण में फिजिकल डिस्टेंसिंग के अनुरूप भीड़ एकत्रित नहीं होने दी गई और वृक्षारोपण किया गया। नोमान नें कहा कि मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव पर मानव निर्मित कारक ज्यादा महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। वृक्षों की कटाई बड़े पैमाने पर हो रही है। प्रदूषण चरम पर है। ऐसे में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना आवश्यक है। सतीश यादव नें बताया कि पौधारोपण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। क्योंकि आज लगाए जा रहे पौधे भविष्य में वृक्ष के रूप में भावी पीढ़ियों को लाभान्वित करेंगे|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article