एनएसयूआई ने राजभवन के बाहर पहुंचकर विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जताया विरोध | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने राजभवन के बाहर पहुंचकर विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जताया विरोध | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन के बाहर पहुंचकर विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध जताते हुए महामहिम राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा ताकि एनएसयूआई प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की बात राज्यपाल के समक्ष रख सकें।

एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल का परीक्षा करवाने का निर्णय गलत है इससे प्रदेश के लाखों छात्रों की जान खतरे में आ सकती है। ऐसे में अगर परीक्षा कराई जाती है तो लाखों छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण फैलने का भी अत्यधिक डर रहेगा जिससे कि वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त होंगे।
जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि हमने राज भवन पहुंचकर जो परीक्षाएं करवाई जा रहे हैं उस पर विरोध जताया है क्योंकि यह परीक्षा करवाने का उचित समय नहीं है ऐसे में प्रदेश के निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी छात्र छात्राओं के ऊपर परीक्षा शुल्क और महाविद्यालय का शुल्क जमा करने के लिए अत्यधिक दबाव बना रहे हैं ऐसे में जो निर्धन परिवार के छात्र-छात्राएं हैं वह काफी परेशान हैं।
इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश सहसचिव गौरव चौहान, मेडिकल विंग प्रमुख रवि परमार, समन्वयक समर्थ समाधिया, सचिव सचिन राय, अक्षत दुबे, मृत्युंजय सिंह राजभवन पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article