लॉक डाउन में गरीब और असहायों की मददगार बनी धौलपुर पुलिस, खाद्य सामग्री और भोजन के पैकिट किये वितरित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

लॉक डाउन में गरीब और असहायों की मददगार बनी धौलपुर पुलिस, खाद्य सामग्री और भोजन के पैकिट किये वितरित | New India Times

कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉक डाउन का जिले वासियों से पालन कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस आज कानून व्यवस्था ड्यूटी के साथ अपने सामाजिक सरोकार भी निभाती नजर आई।

लॉक डाउन में गरीब और असहायों की मददगार बनी धौलपुर पुलिस, खाद्य सामग्री और भोजन के पैकिट किये वितरित | New India Times

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि जिले में लॉक डाउन के कारण लोगों से अपने अपने घरों से न निकलने को कहा गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों की बढ़ गई है और जो रोज कमाते खाते हैं। ऐसे में इन गरीब व असहाय लोग खाने की कमी के कारण भूखे न सो पाये इसके लिए पुलिस लाइन में खाने के पैकिट तैयार करवा धौलपुर शहर के थानों के माध्यम से जरूरतमंदों को बंटवाये गये हैं। इसके साथ ही धर्म सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना सरमथुरा मय स्टाफ ने सरमथुरा में गाडिय़ां लुहारों को खाद्य सामग्री वितरित की। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर पुलिस कोरोना महामारी के समय अपनी जिम्मेदारियों के अलावा सामाजिक सरोकार भी निभाती रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article