विकासखंड स्तरीय आस पडोस युवा संसद का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

विकासखंड स्तरीय आस पडोस युवा संसद का किया गया आयोजन | New India Times

विकासखंड स्तरीय आस पडोस युवा संसद का सामुदायिक भवन प्रेमनगर (तिरला) मेें नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा मिश्रा उत्कृष्ट विद्यालय प्रार्चाय, रंजना चौहान बालिका होस्टल अधीक्षिका, रमेश सिंगारे स्वच्छ भारत मिशन, सीताराम सोलंकी, स्वन्निल देशमुख जिला युवा समन्वयक, जितेन्द्र चौहान (NYV), बालकृष्ण वसुनिया सचिव, पूजा कटारे, पप्पू भाबर मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया व कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

विकासखंड स्तरीय आस पडोस युवा संसद का किया गया आयोजन | New India Times

विकासखंड स्तरीय आस पडोस युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को बढ़ावा देने के लिए उनके पास कोई सलाह या अपने आसपास की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान पर कार्य करना है। स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता बहुत ही जरूरी है। इस प्रकार के दायित्व का निर्वाह करना चाहिए आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया।
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकासखंड स्तर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा व खेलों के साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभावान युवाओ को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंदल (NYV) राष्ट्रीय युवा वालेंटियर ने किया और आभार स्वप्निल देशमुख जिला समन्वयक द्वारा माना गया।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राएं, महिलाएं, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article