भोपावर प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का झकनावदा श्री संघ को दिया आमंत्रण, केसरियानाथ दादा के सम्मुख प्रदान की पत्रिका | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भोपावर प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का झकनावदा श्री संघ को दिया आमंत्रण, केसरियानाथ दादा के सम्मुख प्रदान की पत्रिका | New India Times

19 से 27 फरवरी तक श्री भोपावर महातीर्थ में होने वाले भव्य प्रतिष्ठा एवं अंजन श्लाका महोत्सव में पधारने का आमंत्रण देने श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं भातीय जैन संघटना तथा नवरत्न परिवार झाबुआ के पदाधिकारी सदस्य झकनावदा पहुंचे। जहां झकनावदा श्री संघ को श्री केसरियानाथ दादा मंदिर में प्रभु प्रतिमा के सम्मुख पत्रिका प्रदान कर उन्हें प्रतिष्ठा महोत्सव में आवश्यक रूप से पधारने की विनंती की।
श्री मालवा जैन श्वेतांबर महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारतीय जैन संघटना के वरिष्ठ संरक्षक यषवंत भंडारी तथा नवरत्न परिवार झाबुआ के युवा सदस्य अर्पित चौधरी ने मंदिर व्यवस्थापक निर्मल मांडोत, दिनेश मांडोत, रमणलाल मांडोत, बापूलाल व्होरा, कनकमल मांडोत, पारस जैन, अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद अध्यक्ष मनीष कुमट शाखा झकनावदा को केसरियानाथ प्रभु की प्रतिमा के चरणो में आमंत्रण पत्रिका अर्पण करने के पश्चात् वाक्षेप पूजन कर उन्हें प्रदान की। श्री भंडारी एवं श्री चौधरी के भावभरे आमंत्रण पर झकनावदा जैन समाजजनों ने भोपावर महातीर्थ में होने वाले प्रतिष्ठा एवं अंजनश्लाका महोत्सव में आवश्यक रूप से पधारने की स्वीकृति प्रदान की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article