मनोज पन्ना लाल बालगोहर बने वाल्मीकि समाज के सर्वसम्मति से सरपंच | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मनोज पन्ना लाल बालगोहर बने वाल्मीकि समाज के सर्वसम्मति से सरपंच | New India Times

वाल्मीकि समाज सकलपंच जिला बुरहानपुर के सरपंच पद की पगड़ी का कार्यक्रम एक नीजी धर्मशाला में संपन्न हुआ, जिसमें समाजजनों द्वारा श्री महर्षि वाल्मीकि जी एवं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर व भूतपूर्व सरपंच स्व. पन्नालाल
बालगोहर के तैल्य चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात बुरहानपुर वाल्मीकि समाज सकलपंचों ने मनोज बालगोहर के पिताश्री भूतपूर्व सरपंच स्व. पन्नालाल बालगोहर की सरपंच पद की पगड़ी मनोज को बांधी गई। तत्पश्चात समाज के गणमान्य एवं विभिन्न राज्यों से आए समाजजनों ने मनोज पन्नालाल बालगोहर का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद सरपंच मनोज पन्नालाल बालगोहर ने बाहर से आए मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिपक भगत राजपुत ने किया एवं आभार लखन बालगोहर ने माना। कार्यक्रम में विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित समाजजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article