दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में अभाविप ने प्रांतीय अधिवेशन को लेकर जारी किया पोस्टर | New India Times

अंकित तिवारी, नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में अभाविप ने प्रांतीय अधिवेशन को लेकर जारी किया पोस्टर | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म इकाई ने अभाविप के आगामी 22-23 फरवरी को प्रस्तावित प्रदेश अधिवेशन हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में अभाविप की दिल्ली प्रान्त के होने वाले अधिवेशन को लेकर छात्रों से चर्चा की गई साथ ही इसके आयोजन के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गयी। बैठक में अधिवेशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे प्रतिनिधियों की सहभागिता, प्रस्तावों आदि छात्र-छात्राओं की चर्चा हुई।

बैठक के उपरांत प्रांतीय अधिवेशन का पोस्टर भी जारी किया गया। बैठक में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मिलकर इस अधिवेशन में समसामयिक मुद्दों पर आने वाले प्रस्तावों के संदर्भ में चर्चा की तथा वर्तमान समय में दिल्ली से जुड़े किन विभिन्न पक्षों पर छात्रों की सहभागिता हो सकती है , इस पर सफल संवाद रहा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अधिवेशन आगामी 22 से 23 फरवरी के बीच में होना प्रस्तावित है जिसमें दिल्ली के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों की सहभागिता होगी।

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के इकाई अध्यक्ष अम्बुज भारद्वाज ने कहा कि “अभाविप के प्रदेश अधिवेशन की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं, हम छात्रों में इस अधिवेशन को लेकर बहुत उत्साह है। अभाविप ने पहले मिशन साहसी, स्वयंसिद्धा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कैंपस में एक नया रचनात्मक आधार खड़ा किया है। हम उत्साहित हैं कि इस अधिवेशन में छात्रों के रचनात्मक विकास को ध्यान में रखकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article