यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां श्री वासुदेव सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 2 फरवरी 2020 को मुखबिर की सूचना पर NH-3 राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गाडियों को रोका गया जिसमें पशुओं को निर्दयता के साथ भर कर कट्टी के लिए लेकर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस गाड़ियों को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप निरीक्षक श्री परमजीत सिंह थानाधिकारी थाना मनियां ने मय पुलिस टीम के साथ हाईवे पर नाकाबंदी की, नाकाबंदी के दौरान दो ट्रक नम्बरी UP16 AT 4527 व UP80 BT 2750 में ठूंस- ठूंस कर पैर बांध कर क्रूरतापूर्वक निर्दयता से भरी हुई 80 जीवित भैंसों को दो आरोपी चालक हमीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह जाति जाट निवासी महावन थाना महावन जिला मथुरा व सगीर अहमद पुत्र जमील अहमद जाति मुसलमान निवासी कागरौल जिला आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया और उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ व जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत अपराध करने वालों के विरुद्ध जिले में सख्ती जारी रहेगी।
