रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले महेश पिता गोवर्धन अरोड़ा लक्ष्मीनगर झाबुआ की रेलवे बाउंड्री के अंदर मेघनगर मोहनखेड़ा धर्मशाला के पास मौत हो गई।
मेघनगर जीआरपी पुलिस के लक्ष्मण सिंह मेडा, भारत सिह कश्यप ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया। इस मौके पर समाजसेवी व पत्रकार रहीम शेरानी, अली असगर बोहरा, रोटरी क्लब के भरत भाई मिस्त्री, जुजर भाई बोहरा, आर के शुक्ला, बापु तिवारी, जावेद ड्राइवर, भुरु ड्राइवर, राजेश आदी का सराहनिय सहयोग रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है।
