मलयाली समाज के अध्यक्ष बने मनोज कृष्णकुट्टी नायर, तीसरी बार मिला दायित्व | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मलयाली समाज के अध्यक्ष बने मनोज कृष्णकुट्टी नायर, तीसरी बार मिला दायित्व | New India Times

भाईंदर में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी पंजीकृत संस्था ऑल इंडिया पीपल्स फोरम फॉर मलयाली समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर सिविल इंजीनियर मनोज कृष्णकुट्टी नायर को चुना गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज कृष्णकुट्टी नायर पेशे से सिविल इंजीनियर होने के साथ-साथ सक्रिय समाजसेवक भी हैं। वे अपने निजी संसाधनों से जनहित के कार्य करते रहे हैं और गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मूल रूप से केरल निवासी नायर वर्तमान में बोरिवली (पश्चिम) में निवास करते हैं, जबकि उनका सामाजिक कार्यक्षेत्र व्यापक है।
उनकी समाजसेवा, संवेदनशीलता और समर्पण को देखते हुए मलयाली समाज ने उन्हें पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर मीरा-भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
नायर ने बताया कि उनके संगठन से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। संस्था में सचिव के रूप में अशोक कुमार डी. पिल्लई, विनेश (उडुपी) सहित ट्रस्टी बाबूराज बी. कुन्नूमाल (भाईंदर) और अन्य सदस्य—प्रेमानंद नायर, बाबूराज (नासिक), ओ. प्रदीप (डोंबिवली), राजन मात्यु (कोलकाता), शिवराज पिल्लई (भोपाल) और प्रकाश दिवानमान (पुणे)—सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मलयाली समाज द्वारा वर्षभर सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में भी संस्था सराहनीय कार्य कर रही है।
मनोज कृष्णकुट्टी नायर के पुनः अध्यक्ष बनने पर मीरा-भाईंदर व मुंबई के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article