पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

ज्ञानपुरा क्रमांक-1 में नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवन का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के निर्देश एवं परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के सरपंच श्री जीवन निनामा रहे। इस अवसर पर उपसरपंच श्री सुनील यादव, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य सचिव श्री नरेश यादव, पंच रामसिंह कटारे, पंचायत सचिव, मोबिलाइजर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रूपवंती डावर द्वारा किया गया। आंगनवाड़ी भवन का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रशासकीय मद से 11 लाख 22 हजार रुपये की लागत से पूर्ण किया गया, जिसे आज पंचायत द्वारा औपचारिक रूप से हैंडओवर किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राधिका पाटीदार एवं सहायिका किरण बैरागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

