इमरान खान, भुसावल/जलगांव (यूपी), NIT:

भुसावल स्थित प्रतिष्ठित बी.ज़ेड. उर्दू हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज ने वर्ष 2026 की बारहवीं परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखा है। विज्ञान और कला दोनों शाखाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें इस वर्ष भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञान शाखा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान शाखा का कुल परिणाम 96 प्रतिशत रहा। शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं इस प्रकार हैं:-
प्रथम: नविरा सैय्यद साजिद अली (82.33%)
द्वितीय: नुसरत जहां शेख रहीम (80.33%)
तृतीय: उज़मा असलम शेख (80.17%)
कला शाखा में भी छात्राओं ने मारी बाज़ी
कला शाखा में भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया:-
प्रथम: ज़ैनब रफीक खान (79.33%)
द्वितीय: बरैरा अब्दुल मतीन शेख (75.83%)
तृतीय: बिल्किस बानो उस्मान पिंजारी (64.67%)
प्रबंधन व शिक्षकों में खुशी की लहर
इस शानदार सफलता पर संस्था के अध्यक्ष आशिक खान, चेयरमैन इक़बाल बागवान तथा डॉ. हमीद ने हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य शेख नदीम और परीक्षा प्रभारी अख्तर रसूल के मार्गदर्शन में शिक्षकों की मेहनत को इस उपलब्धि का श्रेय दिया गया।
सफल विद्यार्थियों को चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

