शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत | New India Times

जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फ्लाईओवर के पास दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के निकट सुबह करीब 11 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान निगोही क्षेत्र के रामनगर बगिया निवासी अरुण धोबी (35 वर्ष), उनकी पत्नी सीमा (32 वर्ष), बेटी दीक्षा (10 वर्ष) और पुत्र नैतिक (3 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो (UP 82 Q 8382) को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक पल की लापरवाही पूरे परिवार को उजाड़ सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article